September 25, 2025 4:59 am

जशपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदान हेतु मतदान दल हुए रवाना,, 403 मतदान केंद्रों में कल 20 फरवरी को होंगे मतदान

जशपुरनगर 19 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदान कराया जाना है। जिसके लिए बुधवार को इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में बनाये गए कुल 403 मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। इसके लिए कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु 129, जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा हेतु 108, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला हेतु 72 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर हेतु 94 मतदान दलों को रवाना किया गया।

मतदान दलों की रवानगी से पूर्व रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। जहां सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को मतदान एवं मतगणना के समय रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में बताते हुए दलों को सफलतापूर्वक निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु उत्साहवर्धन भी किया गया।

इन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर की जाने वाली मतगणना 20 फरवरी को एवं खंड मुख्यालय स्तर पर की जाने वाली मतगणना यदि आवश्यक हो तो 21 फरवरी को की जाएगी। वहीं सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा खंड स्तर पर 22 फरवरी एवं जिला पंचायत सदस्य के मामले में निर्वाचन परिणामों की घोषणा 23 फरवरी को की जाएंगी।

 

दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में मतदान किया जाएगा। जिसमें चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों के 169 सरपंच पदों, पंच पद के 1305 पदों, जनपद पंचायत सदस्य के 52 पदों, जिला पंचायत सदस्य के 05 पदों हेतु मतदान किया जाएगा। जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 44 सरपंच पद एवं पंच पद के 377 पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए मतदान होंगे। वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 44 सरपंच पद, 353 पंच पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 12 पदों के लिए मतदान होंगें। जनपद पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में 51 सरपंच पदों, 361 पंच पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 16 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। दुलदुला जनपद पंचायत क्षेत्र में सरपंच के 30 पदों, पंच के 214 पदों एवं जनपद पंचायत सदस्य के 10 पदों हेतु मतदान किये जायेगें। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य हेतु जशपुर में 01, मनोरा में 01, कुनकुरी में 02 और दुलदुला में 01 पदों के लिए भी मतदान किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!